आप देख रहे हैं 'Bharat Update 24 News' (BU24)!
यूपी बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का बिगुल फूंक दिया है। अगर आप भी इस साल 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल (Schedule):
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं और 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। सरकार ने इस बार समय पर परीक्षाएं कराकर रिजल्ट भी जल्द घोषित करने का लक्ष्य रखा है।
मुख्य तिथियां और बड़ी बातें:
परीक्षा शुरू होने की तारीख: 18 फरवरी 2026
परीक्षा समाप्त होने की तारीख: 12 मार्च 2026
सीसीटीवी की निगरानी: इस बार भी नकल रोकने के लिए हर केंद्र पर 'लाइव मॉनिटरिंग' की जाएगी।
प्रवेश पत्र (Admit Card): जल्द ही स्कूलों के माध्यम से बांटे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश क्षेत्र के छात्रों के लिए विशेष सूचना:
हमारे स्थानीय क्षेत्र के सभी केंद्रों पर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। Bharat Update 24 News की टीम ने ग्राउंड रिपोर्ट में देखा कि स्कूलों में एक्स्ट्रा क्लासेस चलाई जा रही हैं। छात्रों को सलाह है कि वे अब अपनी तैयारी को 'रिवीजन मोड' पर ले आएं।
सावधान सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फर्जी स्कीमों से बचें। पक्की खबर और सटीक टाइम टेबल के लिए हमारे Bharat update 24news को फॉलो करें
Like
Share
Comment
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें