UP Bhulekh 2026: घर बैठे अपने मोबाइल से देखें जमीन की असली खतौनी! नाम से खोजें किसके पास है कितनी जमीन - BU24 News की खास रिपोर्ट

नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका 'Bharat Update 24 News' (BU24) पर!

अक्सर जमीन-जायदाद के मामलों में लोग तहसील और पटवारियों के चक्कर काटते-काटते परेशान हो जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अब उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि आप अपने मोबाइल फोन से ही अपनी या किसी की भी जमीन का पूरा कच्चा-चिट्ठा देख सकते हैं?

जी हां! अब आपको खतौनी निकालने के लिए कहीं भागने की जरूरत नहीं है।

घर बैठे खतौनी कैसे देखें? (Step-by-Step)

  1. सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. अपना जनपद (District) चुनें, फिर अपनी तहसील और फिर अपने गांव का नाम चुनें।

  3. अब आपके पास तीन विकल्प होंगे: खसरा संख्या से, खाता संख्या से या फिर खातेदार के नाम से

  4. अगर आपको नंबर नहीं पता, तो बस अपना नाम डालें और 'खोजें' पर क्लिक करें।

  5. आपके सामने पूरी जमीन का ब्यौरा आ जाएगा कि जमीन किसके नाम है और उस पर कोई लोन (कर्ज) तो नहीं है।

BU24 News की विशेष जानकारी:

हमने देखा है कि हमारे क्षेत्र  में कई बार जमीनी विवाद कागजों की कमी की वजह से बढ़ जाते हैं। 'Bharat Update 24 News' आपको सलाह देता है कि साल में कम से कम एक बार अपनी खतौनी ऑनलाइन जरूर चेक करें ताकि आपको पता रहे कि सरकारी रिकॉर्ड में आपकी जमीन सुरक्षित है।

सावधान: अगर खतौनी में कोई गड़बड़ी दिखे, तो तुरंत अपनी तहसील में 'वरासत' या सुधार के लिए आवेदन करें।

Like 

Share

Comment


टिप्पणियाँ