PM विश्वकर्मा योजना 2026: सरकार दे रही है ₹15,000 और ₹3 लाख का लोन बिना गारंटी, यहाँ से भरें ऑनलाइन फॉर्म!

 



क्या है PM विश्वकर्मा योजना और आपको कैसे मिलेगा इसका लाभ?

नमस्कार दोस्तों, Bharat Update 24 News में आपका स्वागत है। केंद्र सरकार ने देश के छोटे कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 'PM विश्वकर्मा योजना' की शुरुआत की है। इस योजना में आपको ट्रेनिंग भी दी जाती है और अपना काम शुरू करने के लिए पैसे भी।

योजना के मुख्य लाभ:

  • फ्री टूलकिट: औजार खरीदने के लिए सरकार ₹15,000 सीधे बैंक खाते में देगी।

  • सस्ता लोन: बिना किसी गारंटी के ₹3 लाख तक का लोन (पहले ₹1 लाख, फिर ₹2 लाख) सिर्फ 5% ब्याज पर।

  • ट्रेनिंग का पैसा: ट्रेनिंग के दौरान हर दिन ₹500 का स्टाइपेंड मिलेगा।

  • सर्टिफिकेट: सरकार की तरफ से विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड मिलेगा।

कौन-कौन आवेदन कर सकता है? इस योजना में 18 तरह के कारीगर शामिल हैं, जैसे:

  1. दर्जी, 2. लोहार, 3. सुथार (बढ़ई), 4. नाई, 5. मालाकार, 6. धोबी, 7. राजमिस्त्री, 8. ताला बनाने वाले, 9. मूर्तिकार आदि।

जरूरी दस्तावेज:

  • आधार कार्ड

  • बैंक पासबुक

  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)

  • राशन कार्ड




आवेदन कैसे करें? आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी CSC (Common Service Center) पर जा सकते हैं या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

टिप्पणियाँ